H

MP Elections 2023 : मंडला में 30 इंच के कैलाश ने डाला वोट, मतदान के लिए बहुत उत्साहित था

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 18 November 2023 01:42 PM


एमपी के मंडला जिले की मंडला विधानसभा में आम मतदाताओं के साथ बच्चे जैसे नजर आने वाले 1 शख्स ने मतदान किया।

banner
MP Elections 2023 : मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीते कल यानी की शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से रिकॉर्ड मतदान हुआ। मध्यप्रदेश में 230 सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत शुक्रवार को ईवीएम में पूरी कैद हो गई है। इस सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अब 3 दिसबंर को होगा जिसका इंतजार एमपी की जनता को बेसब्री से है। आपको बता दें कि, इस बार मप्र में रिकॉर्ड मतदान हुआ और लोकतंत्र के पर्व को लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिला।

30 इंच के कैलाश ने किया मतदान

वहीं एमपी के मंडला जिले की मंडला विधानसभा में आम मतदाताओं के साथ बच्चे जैसे नजर आने वाले 1 शख्स ने मतदान किया। ये मंडला नगर के पास ग्राम खड़देवरा निवासी कैलाश ठाकुर हैं। आपको बता दें कि, कैलाश ठाकुर की हाइट 30 इंच होने की वजह से ये देखने में 4-5 वर्षीय बालक की तरह नजर आते हैं। इनकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है, वे अपने पिता के साथ खड़देवरा बूथ में पहुंचे।

कैलाश पीएम मोदी का समर्थक है

बता दें कि, कैलाश ठाकुर ने इस चुनाव में पहली बार मतदान किया। कैलाश के पिता भुवन सिंह ठाकुर ने बताया कि, कैलाश ने स्थानीय विद्यालय में 9वीं तक पढ़ाई की है। जब कैलाश का नाम वोटर लिस्ट में आया तो वह मतदान के लिए बहुत उत्साहित था। ठाकुर ने आगे बताया कि, भले ही वह 18 वर्ष का है, लेकिन उसमें अभी भी बाल सुलभ चंचलता है। वह टीवी, समाचार देखकर पीएम मोदी का समर्थक हो गया। अब जबकि उसे मतदान का अवसर मिला है, तो उसने अपनी सोच के अनुरूप मतदान किया।