मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सियासी पारा हाई हो चुका है। लगातार केंद्रीय मंत्रियों का दौरा जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज मध्यप्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान में यहां पर वो कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मध्य प्रदेश के चुनावी दंगल में पहली बार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दौरे पर आ रहे हैं।
जीत का मंत्र फुकने की तैयारी
बुंदेलखंड के सागर जिले से भरेंगे चुनावी शंखनाद। कांग्रेस का बुंदेलखंड की सीटों पर पूरा फोकस। 12 बजे कजलीवन मैदान में आयोजित जनसभा को करेंगे संबोधित। बुंदेलखंड की तमाम सीटों पर जीत का मंत्र फुकने की तैयारी। मध्यप्रदेश में 16.5%, बुंदेलखंड में 22% एवं सागर में 21% एससी मतदाता हैं। सागर जिले में 21 % तो बुंदेलखंड में एससी वर्ग के 22 फीसदी मतदाता हैं। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड की 26 सीट में से भाजपा ने 15, कांग्रेस ने 9 तो सपा-बसपा ने 1-1 सीट जीती थी।
बुंदेलखंड दौरा बेहद अहम
10 दिन के अंतराल में बुंदेलखंड की धरती पर पीएम मोदी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की चुनावी गर्जना सुनाई देगी। मध्य प्रदेश के सबसे ज्यादा पिछड़े बुंदेलखंड इलाके के दलित वोटरों को साधने के लिए मल्लिकार्जुन खरगे सागर में चुनावी सभा करने जा रहे हैं। राज्य की दलितों (अनुसूचित जाति) के लिए आरक्षित 35 सीटों के गणित के हिसाब से इसी वर्ग से आने वाले नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बुंदेलखंड दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि मध्य प्रदेश का बुंदेलखंड क्षेत्र (जिसकी सीमा उत्तर प्रदेश से लगती है) विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस के लिए युद्ध का मैदान बनता जा रहा है। दरअसल, 12 अगस्त को सागर में 100 करोड़ की लागत से बनने वाले संत रविदास के मंदिर और स्मारक की आधारशिला रखने के बाद अगले माह यानी सितंबर में पीएम मोदी एक बार फिर इसी जिले की बीना रिफायनरी के विस्तार से जुड़े कार्यक्रम में शिरकत करने वाले हैं। अब आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी वोटरों साधने के लिए दोपहर 12 बजे सागर में एक आमसभा को संबोधित करेंगे।
Read More: ISIS मॉड्यूल मामले में NIA का एक्शन, कासिफ खान को किया गिरफ्तार