H

RJD के राज में शाम के बाद कोई घर से नहीं निकलता था - सीएम नीतीश कुमार

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 01 February 2024 04:38 AM


बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बातों ही बातों में तेजस्वी यादव को उनके पिता लालू यादव के जंगलराज की भी याद दिया दी है।

bannerAds Img
सीएम नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव पर एक बार फिर निशाना साधा है। नीतीश कुमार ने बातों ही बातों में तेजस्वी यादव को उनके पिता लालू यादव के जंगलराज की भी याद दिया दी है। उन्होंने तेजस्वी यादव के बयान पर कहा कि, जब इनका (RJD) राज था तो क्या होता था ? शाम के बाद कोई बाहर निकलता था? जब हम 2005 से आए तब से काम शुरु हुआ। हमें पता है कि, कुछ लोग अपना प्रचार करते हैं, लेकिन यह भी याद करें कि, हमने कितना काम किया है।

INDI अलायंस को क्या छोड़ा ?

वहीं INDI अलायंस से बाहर होने के मुद्दे पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि, मैं उनसे गठबंधन के लिए कोई और नाम चुनने का आग्रह कर रहा था, लेकिन उन्होंने पहले ही इसे अंतिम रूप दे दिया था। मैं बहुत कोशिश कर रहा था। उन्होंने एक भी काम नहीं किया।

मैं बिहार के लोगों के लिए काम करता रहूंगा

सीएम नीतीश कुमार नेआगे कहा कि, आज तक उन्होंने ( INDI अलायंस के नेताओं ) ऐसा किया है। यह तय नहीं हुआ कि, कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यही कारण है कि, मैंने उन्हें छोड़ दिया और शुरू में जिनके साथ था, वहां वापस आ गया। उन्होंने आगे कहा कि, मैं बिहार के लोगों के लिए काम करता रहूंगा।