H

इंदौर में होली की रौनक, हर्बल रंग के साथ गुलाल की बढ़ी मांग

By: Richa Gupta | Created At: 22 March 2024 09:20 AM


होली आने में अब केवल 2 दिन बचे हैं और ऐसे में अब होली की तैयारियों से बाजार सज गए हैं। अगर इंदौर की बात करें तो यहां हर्बल रंग के साथ गुलाल की मांग बढ़ती जा रही है।

bannerAds Img
होली आने में अब केवल 2 दिन बचे हैं और ऐसे में अब होली की तैयारियों से बाजार सज गए हैं। अगर इंदौर की बात करें तो यहां हर्बल रंग के साथ गुलाल की मांग बढ़ती जा रही है। दरअसल हर्बल कलर होली की मस्ती के बीच में आपके शरीर को महकातें है और इससे स्किन को कोई नुकसान नहीं होता है। इसलिए हर्बल रंग की मांग बढ़ती जा रही है। अब हर्बल कलर लोगों की प्राथमिकता में शामिल हो गए हैं। इंदौर में हर्बल कलर की डिमांड बढ़ गई है और लोग अब हर्बल कलर मांगने लगे हैं।

होली का खुमार सर चढ़ने लगा

देशभर समेत इंदौर में भी होली का खुमार सर चढ़ने लगा है और बाजार रंग-बिरंगे रंगों से सज गए हैं। इंदौर में लोग अब केमिकल के कलर से होली खेलने से बच रहे हैं और हर्बल रंगों का उपयोग करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। दरअसल केमिकल वाले कलर सस्ते आते हैं लेकिन यह स्किन को ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। वहीं दूसरी तरफ अगर बात करें तो हर्बल कलर केमिकल की अपेक्षा थोड़ा महंगा है, लेकिन यह शरीर को नुकसान नहीं पहुंचता बल्कि इससे होली खेलने के बाद शरीर से खुशबू आती है। यह फूलों से बने होते हैं जो शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।

लोगों की पसंद हर्बल कलर

मल्हारगंज में रंगों व्यापार करने वाले सतीश वर्मा ने बताया कि वे पिछले कई लंबे समय से होली पर हर्बल कलर बेचते आ रहे हैं। लोग ज्यादातर केमिकल कलर खरीदते थे। लेकिन अब उनकी पसंद बदलने लगी है और अब हर्बल कलर पसंद करते हैं। यह अपेक्षाकृत केमिकल से महंगे होते हैं।