H

इंडी गठबंधन हरियाणा में जल्द टूट सकता है, सांसद दीपेंद्र हुड्डा बोले- अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 11 June 2024 04:30 AM


हरियाणा की 90 सीटों पर विधानसभा चुनावों का आयोजन अक्टूबर 2024 या उससे पहले किया जा सकता है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 को खत्म हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है और हरियाणा में इंडी गठबंधन के टूटने की जानकारी सामने आने लगी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा में इंडी गठबंधन जल्द टूट सकता है। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि, आम आदमी पार्टी के साथ हरियाणा में हमारा गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव 2024 तक ही थी।

हम हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ने के लिए सक्षम

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने अपने बयान में आगे कहा है कि, हमारी पार्टी विधानसभा चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ने के लिए पूरी तरह से सक्षम है। इस वजह से कांग्रेस अकेले ही हरियाणा में चुनाव लड़ेगी। हमें हरियाणा को बचाना है और हरियाणा में बदलाव लाना है। आपको बता दें कि, इस साल के अंत तक हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

हरियाणा में अक्टूबर में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव

आपको बता दें कि, हरियाणा की 90 सीटों पर विधानसभा चुनावों का आयोजन अक्टूबर 2024 या उससे पहले किया जा सकता है। दरअसल, हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म होने वाला है। वर्तमान में हरियाणा में बीजेपी की सरकार है और नायब सिंह सैनी राज्य के मुख्यमंत्री हैं।