पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने चंद्रयान-3 की सफलता पर दी भारत को बधाई
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 24 August 2023 12:15 PM
पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट कर इसरो की तारीफ की है। वहीं, आगे के मिशन के लिए अंतरिक्ष एजेंसी को गुडलक कहा है।

चंद्रयान-3 चांद पर पहुंच गया है। वहीं अब भारत को इस सफलता पर पूरी दुनिया भर से बधाईयां दी जा रही हैं। अमेरिका से पाकिस्तान तक से बधाई दी जा रही है। वहीं अब पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने भी भारत को चंद्रयान-3 की सफलता पर बधाई दी है।
चंद्रयान-2 के फेल होने पर फवाद चौधरी ने खूब मजाक उड़ाया था
पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट कर इसरो की तारीफ की है। वहीं, आगे के मिशन के लिए अंतरिक्ष एजेंसी को गुडलक कहा है। आपको बता दें कि, फवाद चौधरी पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार में साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर थे। इसके अलावा आपको याद दिला दें कि, चंद्रयान-2 के फेल होने पर फवाद चौधरी ने खूब मजाक उड़ाया था।
फवाद चौधरी ने ट्वीट कर बधाई दी
पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट कर भारत की तारीफ करते हुए लिखा कि, इसरो के लिए कितना महाल पल है, जो उनका चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतर चुका है। मैं देख सकता हूं कि, कितने युवा वैज्ञानिक इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ के साथ इस मौके का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि, सपने देखने वाली युवा पीढ़ी ही दुनिया को बदल सकती है।