H

भस्म आरती में फूलों से सजे बाबा महाकाल, नंदी मंडपम में महा-रुद्राभिषेक अनुष्ठान जारी

By: Sanjay Purohit | Created At: 09 May 2024 07:16 AM


गुरुवार की भस्मआरती में बाबा महाकाल का पूजन सामग्री से श्रृंगार कर उन्हें विभिन्न फूलों से सजाया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई और भोग भी लगाया गया।

bannerAds Img
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज वैसाख शुक्ल पक्ष की प्रथमा तिथि पर गुरुवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं का पूजून किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से कर पूजन अर्चन किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट रुद्राक्ष व मुंड माला धारण करवाई गई।

नंदी मंडपम में महा-रुद्राभिषेक अनुष्ठान जारी

श्री महाकालेश्वर मंदिर में जनकल्याण के लिए सौमिक सुवृष्टि अग्निष्टोम सोमयाग अनुष्ठान किया जा रहा है। इसी तारतम्यम में इस वर्ष जन कल्याण की उदात्त भावना से 10 मई तक श्री महाकालेश्वर मंदिर के शासकीय पुजारी पं.घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में महारूद्राभिषेक किया जा रहा है।