H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

वन नेशन वन इलेक्शन पर मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का बयान, बोली - बहुत अच्छी बात है, पहले भी यही व्यवस्था थी

By: Richa Gupta | Created At: 04 September 2023 03:47 PM


मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का बड़ा बयान सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी की सीनियर नेत्री सिंधिया ने वन नेशन वन इलेक्शन के सवाल पर कहा कि, बहुत अच्छी बात है।

banner
ग्वालियर - मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का बड़ा बयान सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी की सीनियर नेत्री सिंधिया ने वन नेशन वन इलेक्शन के सवाल पर कहा कि, बहुत अच्छी बात है। राजमाता साहब के समय में वन नेशन वन इलेक्शन की व्यवस्था थी। हम लोगों के लिए अच्छा रहता था, क्योंकि जो पैसा खर्च होता है, जो पैसा सरकार खर्च करती है, उससे आधे से भी कम में पूरा इलेक्शन हो जा सकता है, तो ये तो सरकार की बचत है, ये अच्छी बात है।

सब अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए

वहीं आगे मप्र में विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों को लेकर सवाल पूछे जाने पर मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि, माहौल बन रहा है। सब अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। सभी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पूरी तैयारी के साथ लगे हुए है। कार्यकर्ता काम में डट गए हैं। उन्होंने कहा कि, नेता लोग जन आशीर्वाद में निकल गए हैं। बहुत अच्छी बात है। अच्छा माहौल है।

18 से 22 सितंबर तक के लिए संसद का विशेष सत्र

आपको बता दें कि, देश में लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ हो सकते हैं या नहीं, यह पता लगाने के लिए केंद्र ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। समिति भारत की चुनावी प्रक्रिया का अध्ययन करेगी। केंद्र सरकार ने आने वाले 18 से 22 सितंबर तक के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया है। विशेष सत्र को बुलाए जाने के केंद्र के फैसले के बाद वन नेशन वन इलेक्शन के लिए समिति भी बन गई है। वहीं विपक्षी दल वन नेशन वन इलेक्शन का विरोध कर रहे हैं।