H

लोकसभा नतीजे आने के बाद बिहार में कुछ बड़ा होगा - तेजस्वी याद

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 31 May 2024 10:41 AM


तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि, भारतीय जनता पार्टी एवं जदयू के बीच बढ़ती दूरी दर्शाती है कि, लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के बाद बिहार में कुछ बड़ा होगा।

bannerAds Img
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आखिरी चरण के मतदान से पहले बीजेपी पर जमकर हमला बोला। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि, NDA ने सोचा था कि, सात चरणों में चुनाव होंगे तो उन्हें फायदा मिलेगा। किन्तु इस चुनावी प्रक्रिया का फायदा हमने उठाया।

लोग बीजेपी के फर्जी एजेंडे को समझ गए हैं

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि, लोग उनके ( बीजेपी ) फर्जी एजेंडे को समझ गए हैं। चाहे वह चिराग पासवान हों या भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता, क्या किसा ने कहा कि, बिहार के लिए उनका दृष्टिकोण क्या है? किन्तु हमने लोगों को बताया कि, हम बेरोजगारी के बारे में क्या करेंगे, हम महंगाई के खिलाफ क्या करेंगे, हम गरीबी कैसे हटाएंगे।

...तब से वह प्रचार में नहीं निकले हैं

तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बारे में अपनी टिप्पणी को दोहराते हुए दावा किया है कि, भारतीय जनता पार्टी एवं जदयू के बीच बढ़ती दूरी दर्शाती है कि, लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के बाद बिहार में कुछ बड़ा होगा। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी ने आगे कहा कि, जब से हमने कहा कि, 4 जून के पश्चात् हमारे चाचा (नीतीश कुमार) अपनी पार्टी को बचाने के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, तब से वह प्रचार में नहीं निकले हैं।

4 जून के बाद कुछ बड़ा होगा

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ने अपने बयान में आगे कहा कि, प्रशासन का काम राज्यपाल देख रहे हैं तथा अफसरों को बुलाकर समीक्षा कर रहे हैं। जदयू और भारतीय जनता पार्टी अपनी-अपनी सीट पर लगी हुई है। उनके बीच कोई तालमेल नहीं है। यह जो अंतर है वह दिखाता है कि, 4 जून के बाद कुछ बड़ा होगा। आपको बता दें कि, तेजस्वी ने 28 मई को नीतीश कुमार के बारे में कहा था कि, हमारे चाचा पिछडों की राजनीति और पार्टी बचाने के लिए कोई भी बडा फैसला 4 जून के बाद कर सकते हैं।