H

मुख्यमंत्री नीतीश ने नियोजित शिक्षकों को दी खुशखबरी, जल्द होंगे परमनेंट

By: Richa Gupta | Created At: 03 November 2023 10:57 AM


राजधानी पटना के गांधी मैदान में शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए गुरुवार को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे।

banner
राजधानी पटना के गांधी मैदान में शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए गुरुवार को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे। शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर नीतीश बेहद खुश दिखे। इस दौरान उन्होंने नियोजित शिक्षकों लेकर बड़ा बयान दिया। नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोगों ने साल 2006-07 में बड़ी संख्या में विद्यालय भवनों का निर्माण कराने का फैसला लिया था, उस समय हमने पंचायत और नगर निकायों के द्वारा नियोजित शिक्षकों की बहाली शुरू कराई थी। नियोजित शिक्षकों की कुल संख्या 3 लाख 68 हजार है। बीपीएससी द्वारा आयोजित शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में 68 हजार नियोजित शिक्षक भी शामिल हुए हैं, इनमें से 28,815 नियोजित शिक्षक सफल हुए हैं। हम लोग शेष सभी नियोजित शिक्षकों के लिए भी अलग से परीक्षा का आयोजन कराकर उन्हें सरकारी शिक्षक बनाएंगे। आप लोगों से आग्रह है कि आप सभी अच्छे ढंग से और पूरी निष्ठा के साथ बच्चों को पढ़ाएं।

2 महीने के अंदर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करें

नीतीश कुमार ने कहा कि शिक्षा मंत्री और केके पाठक जो शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं उनसे हम कहेंगे कि बहाली के काम में तेजी लाकर शिक्षकों के शेष 01 लाख 20 हजार रिक्त पदों पर अगले 2 महीने के अंदर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करें। हमलोगों ने 7 निश्चय -2 के तहत 10 लाख नौकरी एवं 10 लाख लोगों को रोजगार देने का निर्णय लिया है। आज 01 लाख 20 हजार नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं और अगले 2 माह में पुनः शिक्षकों की नियुक्ति होगी। हेडमास्टर के पद पर 50 हजार और 51 हजार सिपाही एवं पुलिस अधिकारी के पदों पर बहाली की जा चुकी है।

10 लाख लोगों को नौकरी देने का तय किया था

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों ने 10 लाख लोगों को नौकरी देने का तय किया था, अगले डेढ़ साल के अंदर उसे पूरा करा देना चाहते हैं। अभी तक देश में ऐसा कभी नहीं हुआ है। 5 लाख लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराया गया है। हमलोगों ने टोला सेवक एवं तालीमी मरकज से जुड़े लोगों का मानदेय भी काफी बढ़ा दिया है। आप सभी को राज्य सरकार हरसंभव सुविधा एवं सहायता प्रदान करती रहेगी। नवनियुक्त शिक्षकों को मैं पुनः बधाई देता हूं।

Read More: अखिलेश यादव के बाद नीतीश कुमार ने I.N.D.I.A. में कांग्रेस की भूमिका पर उठाए सवाल, पार्टी बोली- 5 राज्य भी महत्वपूर्ण