H

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बोले - हमारा चुनाव BJP और EVM दोनों से है...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 02 May 2024 08:22 AM


कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने कहा कि, यहां (राजगढ़) के लोगों से फूड फ्रोसेसिंग यूनिट का वादा किया गया था। यहां पानी नहीं है। मुझे आश्चर्य हुआ कि, यहां के ग्रामीण इलाकों को जैसा छोड़ा था आज भी यह उसी हालत में हैं।

bannerAds Img
देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव चल रहा है। दो चरणों की वोटिंग संपन्न हो गई है। अब राजनीतिक दलों का फोकस तीसरे चरण पर है। लोकसभा चुनाव के तहत एमपी में मुकाबला बेहद रोचक होता दिख रहा है। राजगढ़ सीट से कांग्रेस पार्टी ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। आपको बता दें कि, दिग्विजय सिंह 33 साल बाद अपने गढ़ राजगढ़ से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

इस बार का चुनाव बीजेपी और EVM के खिलाफ है

इन दिनों पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह चुनाव प्रचार में लगे हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता दावा कर रहे हैं उनके क्षेत्र की जनता एक बार फिर उनपर भरोसा जताएगी और वह यह चुनाव बड़े अंतर से जीतने जा रहे हैं। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि, इस बार का चुनाव बीजेपी और EVM के खिलाफ है। सिंह ने आगे कहा कि, मैंने जनता से कहा कि, इतने वोट दो कि, EVM भी हारे और भारतीय जनता पार्टी भी।

कई बुनियादी सुविधाओं की है कमी

कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने कहा कि, यहां (राजगढ़) के लोगों से फूड फ्रोसेसिंग यूनिट का वादा किया गया था। यहां पानी नहीं है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि, मुझे आश्चर्य हुआ कि, यहां के ग्रामीण इलाकों को जैसा छोड़ा था आज भी यह उसी हालत में हैं। क्षेत्र के हैंडपंप चल नहीं रहे, पानी नहीं है। राजगढ़ पठार पर है, यहां पानी स्टोर नहीं करेंगे तो पानी नहीं मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, वाटर शेड मेरा मिशन था, खेत का पानी खेत में गांव का पानी गांव में। उस वक्त यहां के ट्यूबवेल सूखते नहीं थे, लेकिन अब यहां सूखा पड़ा है। यहां के लोगों के पलायन भी एक अहम समस्या है।