हर साल 15 सितंबर को मनाया जाता है इंजीनियर डे, जानें कैसी शख्सियत थे भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया
By: Ramakant Shukla | Created At: 14 September 2023 12:20 PM
देश में हर साल 15 सितंबर का दिन इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन ख्यात इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को समर्पित होता है, उन्हीं की याद में भारत में अभियंता दिवस मनाया जाता है।

देश में हर साल 15 सितंबर का दिन इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन ख्यात इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को समर्पित होता है, उन्हीं की याद में भारत में अभियंता दिवस मनाया जाता है।
15 सितंबर 1860 को हुआ था जन्म
मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर 1860 को कर्नाटक के मुद्दनहल्ली नाम के एक छोटे गांव में हुआ था। मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को उनके जानने व चाहने वाले लोग अक्सर MV सर के नाम से बुलाते थे। मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया ने भारत को इंजीनियरिंग और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया था।
कई बांध व जल विद्युत परियोजना बनाई
मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया ने अपने जीवनकाल में राष्ट्र निर्माण के लिए कई बांधों, जलाशयों और जल विद्युत परियोजनाओं का निर्माण किया था। यही कारण है कि उनके जन्मदिन को हर साल इंजीनियर डे के रूप में मनाया जाता है।
1955 में भारत रत्न से सम्मानित
देश के विकास में अहम योगदान देने के लिए सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को साल 1955 में एक अच्छे इंजीनियर के तौर पर सफलतापूर्वक कार्य करने के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। देश के सभी इंजीनियरों को सम्मान देने के लिए एमवी सर के जन्मदिन पर इंजीनियर दिवस मनाया जाता है। साल 2023 में इंजीनियर दिवस पर मोक्षगुंडम विश्वेश्या का 161वां जन्मदिवस समारोह मनाया जाएगा और देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।