H

कांग्रेस के प्रचार पर रोक की मांग: भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी ने की कांग्रेस की शिकायत

By: Richa Gupta | Created At: 29 March 2024 03:45 AM


मध्य प्रदेश में बीजेपी का प्रतिनिधि मंडल निर्वाचन आयोग पहुंचा। जहां उन्होंने राजगढ़ में पेड न्यूज को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिकायत की है।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश में बीजेपी का प्रतिनिधि मंडल निर्वाचन आयोग पहुंचा। जहां उन्होंने राजगढ़ में पेड न्यूज को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिकायत की है। भाजपा के प्रतिनिमंडल ने पेड न्यूज के द्वारा रोडमल नागर की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। बीजेपी प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने चुनाव आयोग में कांग्रेस की शिकायत की है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन से दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिकायत की है। जिसमें राजगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रोडमल नागर के खिलाफ अनर्गल, प्लांटेड न्यूज छपवाने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस चुनाव का वातावरण बिगाड़ रही

विधायक वीर सिंह भूरिया के विवादित बयान को लेकर भी दर्ज कराई शिकायत। सभी सभाओं में प्रतिबंध लगाने की रखी मांग।भगवानदास सबनानी ने कहा कि कांग्रेस चुनाव का वातावरण बिगाड़ रही है। कांग्रेस हिंसा को बढ़ावा देना चाह रही है। उन्होंने चुनाव आयोग से सभी सभाओं पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।