MP Elections 2023: एमपी कांग्रेस ने रोशनी यादव को बनाया प्रदेश महामंत्री, दी गई ये बड़ी जिम्मेदारी
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 29 October 2023 01:58 PM
एमपी में टिकट वितरण के बाद नेताओं के नाराज होने और इस्तीफों के बाद सभी को मनाने की कोशिश की जा रही है।

MP Elections 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अब बेहद ही कम समय बचा है। ऐसे में कांग्रेस में टिकट वितरण के बीच जारी बगावत और नाराजगी को खत्म करने के लिए अब कांग्रेस ने रूठे नेताओं को मनाना शुरु कर दिया है। रूठे हुए नेताओं को पार्टी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है इसी कड़ी में रोशनी यादव को प्रदेश कांग्रेस का महामंत्री नियुक्त किया गया है। रोशनी यादव मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव की पौत्र वधु हैं।
रोशनी यादव को महामंत्री बना गया
एमपी में टिकट वितरण के बाद नेताओं के नाराज होने और इस्तीफों के बाद सभी को मनाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस ने अपने नाराज नेताओं को मनाने के लिए संगठन में नियुक्ति देने की शुरुआत कर दी है। इसी सिलसिले में टिकट की दावेदारी कर रही बीजेपी से आई कांग्रेस नेत्री को पार्टी ने बड़ी जम्मेदारी दी है। आपको बता दें कि, रोशनी यादव को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महामंत्री बना दिया गया है। इसके साथ ही बुंदेलखंड में चुनाव प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी भी दी दी गई है।
रोशनी यादव निवाड़ी से कांग्रेस टिकट की दावेदारी कर रही थी
आपको बता दें कि, रोशनी यादव निवाड़ी से कांग्रेस टिकट की दावेदारी कर रही थी। लेकिन उनकी जगह पार्टी निवाड़ी से अमित राय को टिकट दिया है। हालांकि माना जा रहा था कि, कांग्रेस इन सीटों पर बदलाव कर सकती है। लेकिन अब इस सीट से प्रत्याशी फाइनल हो गया है। जिसके बाद रौशनी यादव को पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महामंत्री बनाने के साथ ही बुंदेलखंड की सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार – प्रसार की जिम्मेदारी दी है।