H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

चुनावी साल में नेताओं के दलबदल का दौर जारी, बीजेपी के कई नेता आज कांग्रेस में होंगे शामिल

By: Richa Gupta | Created At: 24 August 2023 01:38 PM


भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के नेता अपना सियासी फायदा देखकर इधर से उधर जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज प्रदेश के कई जिलों के बीजेपी के कई नेता कांग्रेस में शामिल होंगे।

banner
मध्यप्रदेश में मिशन 2023 की तैयारी जोरो से शुरू हो गई है। चुनावी साल में नेताओं के दलबदल का दौर भी जारी है। कोई बीजेपी से कांग्रेस में तो कोई कांग्रेस से बीजेपी में जा रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के नेता अपना सियासी फायदा देखकर इधर से उधर जा रहे हैं। पिछले 1 साल में नेता अपना राजनीतिक भविष्य देखकर सियासी जमीन मजबूत करने की कोशिश में जुट गए हैं। इसी कड़ी में आज प्रदेश के कई जिलों के बीजेपी के कई नेता कांग्रेस में शामिल होंगे।

कई नेता आज कांग्रेस ज्वाइन करेंगे

मध्यप्रदेश में पार्टियों के दलबदल का खेल जारी है। जानकारी के अनुसार, आज प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगने वाला है। बता दें कि सागर, निवाड़ी और शिवपुरी के भाजपा के कई नेता आज कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू, बीजेपी पूर्व विधायक के भाई जितेंद्र जैन, निवाड़ी के जिला पंचायत सदस्य रोशनी यादव और राहतगढ़ के पूर्व जनपद अध्यक्ष नीरज शर्मा आज कांग्रेस में शामिल होंगे। सैकड़ों समर्थकों के साथ पीसीसी चीफ कमलनाथ सदस्यता दिलाएंगे।

Read More: कब आएगी कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट,पढ़िए पूरी खबर