H

CM डॉ मोहन यादव ने उज्जैन में किया मतदान, बोले- जीत का बनेगा नया रिकॉर्ड

By: Richa Gupta | Created At: 13 May 2024 04:12 AM


लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर चौथे चरण की वोटिंग शुरु हो गई है। सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक मतदान किया जाएगा। चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान किया जाएगा, जिसमें मध्य प्रदेश की 8 सीटें शामिल है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर चौथे चरण की वोटिंग शुरु हो गई है। सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक मतदान किया जाएगा। चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान किया जाएगा, जिसमें मध्य प्रदेश की 8 सीटें शामिल है। इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन पहुंचकर मतदान किया।

बाबा महाकाल की नगरी में लोगों में उत्साह है

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन दक्षिण विधानसभा के मतदाता है। सीएम डॉ मोहन यादव ने मतदान केंद्र नरुमल गगनदास जेठवानी सिंधी धर्मशाला, फ्री गंज, बूथ नंबर 60 पर मतदान किया। मतदान से पहले उन्होंने भगवान हनुमान के दर्शन किए। घर से निकलने से पहले उन्होंने पिता का भी आशीर्वाद लिया। डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रसन्नता है बाबा महाकाल की नगरी में लोगों में उत्साह है। जीत का एक नया रिकॉर्ड बनेगा।

कांग्रेस ने नकारात्मकता की सीमा पार कर दी

सीएम डॉ मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, देश को मजबूत करने के लिए मतदान करना जरूरी है। इस दौरान वे कांग्रेस पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नकारात्मकता की सीमा पार कर दी। नोटा को प्रत्याशी बनाकर प्रचार करना गलत। उन्होंने कहा कि भगवान राम का अपमान करना कांग्रेस की परंपरा है। कांग्रेस ने पाकिस्तान की इज्जत की, इसलिए उसने हम पर दो-दो बार आक्रमण किए।