H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों में चंद्रयान-3 की लैंडिंग लाइव दिखाई जाएगी, स्कूल शिक्षा विभाग ने किए आदेश जारी

By: Richa Gupta | Created At: 23 August 2023 02:03 PM


भारत का चंद्रयान 3 आज चांद पर कदम रखेगा। भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अनुसार बुधवार यानी आज 23 अगस्त को दुनिया के लिए सबसे बड़ा दिन होने वाला है।

banner
भारत का चंद्रयान 3 आज चांद पर कदम रखेगा। भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अनुसार बुधवार यानी आज 23 अगस्त को दुनिया के लिए सबसे बड़ा दिन होने वाला है। बता दें कि, भारत का चंद्रयान-3 लैंडिंग के लिए तैयार है, जिसकी लैंडिंग 5:30 से 6:30 बजे के बीच होना है भारत के अलावा पूरी दुनिया की नजर चंद्रयान-3 पर टिकी हुई है। चंद्रयान-3 अपनी सफलता से सिर्फ एक कदम दूर है। चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के लिए देशभर में लोग अपने-अपने तरीके प्रार्थना और दुआ कर रहे हैं। मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च, दरगाह सभी जगह लोग चंद्रयान 3 मिशन की सफलता के लिए मन्नत मांग रहे हैं। वहीं चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह-सुबह खास ‘भस्म आरती’ की गई।

लोक शिक्षा संचनालय ने आदेश जारी किए

मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव दिखाई जाएगी। लोक शिक्षा संचनालय ने इस संबंध में आदेश जारी किए है। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। शाम 5:30 से 6:30 बजे तक विशेष सभा आयोजित कर लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई जाएगी। लोक शिक्षा संचनालय ने सभी स्कूलों में लाइव स्ट्रीमिंग के लिए संपर्क करने के निर्देश दिये है। जो विद्यार्थी 23 अगस्त को लाइव स्ट्रीमिंग ना देख पाए, उन्हें अगले दिन रिकॉर्डिंग दिखाने का निर्देश दिया है। बच्चों को अब तक के चंद्रायन और आज की लाइव लैंडिंग दिखाया जाएगा। चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के उत्सव में आम लोग भी शामिल हो सकेंगे।

विज्ञान केंद्र में समारोह आयोजित

इसके साथ ही आंचलिक विज्ञान केंद्र में समारोह आयोजित होगा। चंद्र इमेजरी इंटरैक्टिव के द्वारा चंद्रयान 3 मिशन की लैंडिंग साइट का टूर एवं इंटरैक्टिव सत्र होगा। चंद्रयान 3 लैंडर के सॉफ्ट-लैंडिंग पर विशेषज्ञ गहन विश्लेषण, व्याख्या एवं प्रश्नोत्तरी का सत्र आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 5:30 से 7:00 बजे तक होगा।

यहां होगा सीधा प्रसारण

बता दें कि चंद्रयान की लैंडिंग का सीधा प्रसारण इसरो की वेबसाईट www.isro.gov.in, इसरो के अधिकृत यूट्यूब चैनल (इसरो ऑफिशीयल), इसरो के फेसबुक www.facebook.com/ISRO और दूरदर्शन के राष्ट्रीय टी.व्ही. चैनल पर 23 अगस्त को शाम 5.27 बजे किया जाएगा।

Read More: Chandrayaan-3 Mission पर CM शिवराज सिंह ने कहा - देश को गर्व है, सभी वैज्ञानिकों को तहे दिल से धन्यवाद