H

मोदी कैबिनेट में 71 मंत्री, 11 मंत्री गैर-भाजपाई, शाह-राजनाथ को फिर मंत्रिमंडल में जगह, पूर्व सीएम शिवराज-खट्टर भी मंत्री बने

By: Ramakant Shukla | Created At: 09 June 2024 05:19 PM

नरेंद्र मोदी ने रविवार 9 जून की शाम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वे जवाहर लाल नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं। मोदी ने ईश्वर के नाम की शपथ ली। इसके बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान ने शपथ ली। मोदी समेत 72 मंत्रियों ने शपथ ली।

bannerAds Img

शाह-राजनाथ को फिर मंत्रिमंडल में जगह, पूर्व सीएम शिवराज-खट्टर भी मंत्री बने

NDA सरकार में मोदी समेत 72 मंत्री बनेंगे। इनमें 30 कैबिनेट मिनिस्टर और 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री होंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम 7 बजकर 15 मिनट पर शुरू हुआ। राष्ट्रपति भवन में 7 देशों के लीडर्स के अलावा देश के फिल्म स्टार भी इस समारोह में पहुंचे।