मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान शुक्रवार को हो गया है। विधानसभा चुनावो में आज हुए मतदान में पिछले 2018 के विधानसभा चुनावो के मतदान का रिकॉर्ड टूटा आज मप्र में बंपर मतदान हुआ। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार मप्र में सभी 230 विधानसभा सीटो में कुल 76 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है । जबकि पिछले 2018 के चुनावो में सभी 230 विधानसभा चुनावो में कुल 75.63 फीसदी मतदान हुआ था। सबसे ज्यादा 90 फीसदी मतदान प्रदेश की रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा में हुआ है वहीं आदिवासी बाहुल्य बालाघाट जिले की सभी विधानसभाओं में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। नक्सल प्रभावित बैहर, लांजी और परसवाड़ा विधानसभा में 84 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। इन तीनो विधानसभाओं में दोपहर 3 बजे तक ही मतदान हुआ था।
76.22% हुआ मतदान का आकलन
मप्र में बना मतदान का रिकॉर्ड। 76.22% हुआ मतदान का आकलन। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का मतदान प्रतिशत। 2018 में हुआ था 75.63% मतदान। 2013 में हुआ था 72.69% मतदान। सबसे अधिक 85.68% वोटिंग सिवनी जिले में। सबसे कम आलीराजपुर जिले में 60.10% वोटिंग। रतलाम जिले की सैलाना सीट में सबसे अधिक 90% वोटिंग। आलीराजपुर जिले की जोबट सीट पर सबसे कम 54.04% वोटिंग।
18 जिलो में 80% से अधिक वोटिंग
सिवनी- 85.68
बालाघाट- 85.23
आगर-मालवा- 85.03
शाजापुर- 84.99
राजगढ़- 84.29
रतलाम- 83.40
नीमच- 83.30
मंदसौर- 83.28
छिंदवाड़ा- 82.80
नरसिंहपुर- 82.80
डिंडौरी- 82.51
निवाड़ी- 82.36
मंडला- 82.05
हरदा- 81.89
नर्मदापुरम- 81.85
सीहोर- 81.54
देवास- 81.22
बैतूल- 80.70
सबसे कम वोटिंग वाले जिले
भिंड- 63.27%
भोपाल- 66%
रीवा- 66.85%