बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को ‘बचकाना’ करार दिया।
बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उद्योगपति गौतम अडाणी और उनके समूह का जुड़ाव पीएम मोदी से बताने को लेकर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस नेता के बयान को ‘बचकाना’ करार दिया। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता पर हमला बोलते हुए कहा कि, राहुल गांधी को यह बताना चाहिए कि, 2014 से पहले केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने अडाणी समूह को भूमि क्यों दी थी।
कांग्रेस सरकार ने अडाणी समूह को कई पुरस्कार दिए थे
भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र इकाई ने "एक्स" पर लिखा है कि, बचकानी सोच वाले राहुल गांधी को यह बताना चाहिए कि, 2014 से पहले कांग्रेस सरकार ने अडाणी समूह को प्रमुख स्थानों पर भूमि क्यों आवंटित की थी। आगे बीजेपी ने कहा कि, पिछली कांग्रेस सरकार ने अडाणी समूह को कई पुरस्कार दिए थे, इसकी जानकारी भी लोगों को दी जानी चाहिए।
राहुल गांधी ने पीएम से जेपीसी को जांच का आदेश देने की मांग की
भारतीय जनता पार्टी ने आगे पूछा कि, शरद पवार ने जेपीसी (अडानी समूह मामलों की जांच) की कांग्रेस की मांग का विरोध क्यों किया, जो हिंडेनबर्ग रिपोर्ट पर आधारित थी? बीजेपी ने आगे यह भी कहा कि, 2013 में महाराष्ट्र में कांग्रेस सरकार ने 660 मेगावाट का तिरोड़ा बिजली संयंत्र अडाणी समूह को क्यों दिया? आपको बता दें कि, इससे पहले राहुल गांधी ने पीएम मोदी से अडाणी समूह के खिलाफ नए आरोपों पर सफाई देने को कहा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी से जेपीसी को जांच का आदेश देने की मांग की, क्योंकि देश में जी20 शिखर सम्मेलन से पहले भारत की प्रतिष्ठा दांव पर है।