H

छत्तीसगढ़ में 3 करोड़ 80 हजार के 500-500 के नकली नोट बरामद, आरोपी गिरफ्तार

By: Sanjay Purohit | Created At: 01 February 2024 08:44 AM


सरयापाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता

bannerAds Img
छत्तीसगढ़ के महासमुंद की सरयापाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग के दौरान पुलिस ने नकली नोटों की बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस ने 3 करोड़ 80 लाख के नकली नोटों सहित 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी साड़ियों की आड़ में छिपाकर ये नकली नोट सारंगढ़ से रायपुर ले जा रहा था। तस्कर के पास से पुलिस ने 500 - 500 के नकली नोट के 750 बंडल जब्त किए हैं। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ धारा 489(ख) के तहत की कार्रवाई करके आगामी जांच शुरु कर दी है।