H

उज्जैन में शिप्रा तट पर विराजी मां गंगा: 15 दिवसीय गंगा दशहरा महोत्सव शुरू

By: Sanjay Purohit | Created At: 09 June 2024 08:11 AM


मोक्षदायिनी मां शिप्रा के तट पर गंगा दशहरा मनाने की परंपरा अनादि काल से चली आ रही है। उज्जैन में शुरू हुए गंगा दशहरा महोत्सव के अलावा माता गंगा भागसीपुरा में विराजित रहती हैं।

bannerAds Img
धार्मिक नगरी उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर गंगा दशहरा उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। भागसीपुरा से निकलकर रथ पर सवार मां गंगा रामघाट पधारी। जहां पर पिशाच मुक्तेश्वर तीर्थ के सामने विधिवत पूजन अर्चन के साथ विराजित किया गया। अब 16 जून तक मां यहां पर विराजित रहेंगी। इस दौरान प्रतिदिन विभिन्न तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन यहां पर किया जाएगा।

मोक्षदायिनी मां शिप्रा के तट पर गंगा दशहरा मनाने की परंपरा अनादि काल से चली आ रही है। उज्जैन में शुरू हुए गंगा दशहरा महोत्सव के अलावा माता गंगा भागसीपुरा में विराजित रहती हैं और यही से धूमधाम से सवारी निकालकर उन्हें रामघाट तक ले जाया जाता है। इस बार भी ढोल ढमाके के साथ रथ पर सवार सजी-धजी मां गंगा अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई। यहां पहुंचने के बाद विधि विधान से उनका पूजन अर्चन किया गया। पंचामृत पूजन अभिषेक के बाद माता का दिव्य श्रृंगार कर शाम को महाआरती का आयोजन भी किया गया है। ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तक गंगा दशहरा उत्सव कार्यक्रम जारी रहेगा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुचेंगे।