H

मतगणना की तैयारी हुई तेज : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन और भोपाल कलेक्टर ने किया भोपाल स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

By: Richa Gupta | Created At: 01 June 2024 09:08 AM


कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि, मतगणना स्थल में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

bannerAds Img
देश में लोकसभा चुनाव को प्रचार प्रसार समाप्त हो गया है। वहीं आज अंतिम दौर के लिए मतदान हो रहा है। इसके बाद चार जून को परिमाम सबके सामने आएंगे। इसी बीच आज एमपी के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन और भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने भोपाल स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि, मतगणना स्थल में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गर्मी को ध्यान में रखते हुए बैठने की व्यवस्था और पानी की व्यवस्था भी की गई है।

इसके अलावा स्ट्रांग रूम निरीक्षण के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने व्यवस्थाओं की पुष्टि करते हुए बताया कि, काउंटिंग सेंटर्स पर मौसम के मद्दे नजर आवश्यक तैयारियां पूरी की गई हैं। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। 4 जून सुबह 8:00 से मतगणना शुरू होगी इसके साथ ही प्रदेश के सभी अलग अलग लोकसभा क्षेत्र के मतगणना स्थानों की व्यवस्थाओं को लेकर बताया कि, जवानों को एरिया की हिस्ट्री के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं। प्रदेश के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए। इसके अलावा मतगणना के दिन जुलूसों के लिए जिले के कलेक्टर देंगे परमिशन।