H

इंदौर में दस दिन बाद आएगी बारिश, ठंडी हवाओं से मिलती रहेगी राहत

By: Sanjay Purohit | Created At: 02 June 2024 08:09 AM


मौसम विभाग के मुताबिक सात दिन में इंदौर में प्री मानसून एक्टिविटी शुरू हो सकती है। इससे हल्की बारिश होने लगेगी।

bannerAds Img
इंदौर ने इस साल भीषण गर्मी को झेला और अब लोग बारिश के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार मानसून सही वक्त पर केरल आ चुका है और अब लोगों को इसके मप्र में दस्तक देने का इंतजार है। मौसम विभाग के मुताबिक दस जून के आसपास इंदौर में प्री मानसून एक्टिविटी शुरू हो सकती है।

पिछले साल मई में ही शुरुआत हो गई थी

पिछले साल मई से ही अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने की शुरुआत हो गई थी। प्री मानसून एक्टिविटी शुरू हो गई थी और मानसून घोषित होने के पहले ही तीन इंच तक पानी बरस गया था। इस बार ऐसी स्थिति नहीं है। मानसून बरसने का अधिकृत खाता एक जून से शुरू हो गया है लेकिन इस बार दस जून के आसपास प्री-मानसून की गतिविधि शुरू होने के आसार हैं। राहत यह जरूर रहेगी कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इससे कम ही रहने वाला है। पश्चिमी हवाएं रफ्तार से चलती रहेंगी। इनमें ठंडक होने की वजह से गर्मी का अहसास बहुत अधिक नहीं होगा।