H

श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, रघुवीर मंदिर में की पूजा

By: Ramakant Shukla | Created At: 27 October 2023 03:09 PM

चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश के चित्रकूट पहुंचे। उनकी एक झलक पाने चित्रकूट के नागरिक आतुर रहे। मोदी को देखते ही लोगों ने जय श्री राम का उद्घोष किया। पीएम ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सदगुरु सेवा ट्रस्ट के कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री श्री तुलसी पीठ सेवा न्यास तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज कार्यक्रम स्थल पहुंचे।

banner

सदगुरु परिसर के बारे में गहनता से प्रधानमंत्री ने जाना

सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के प्रशासक डॉक्टर ईलेश जैन अवलोकन के दौरान सद्गुरु ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे समाज सेवा के कार्य नेत्र चिकित्सालय और जनरल वार्ड के बारे में जानकारी दे रहे हैं। साथ ही पूरे सदगुरु परिसर के बारे में गहनता से प्रधानमंत्री को जानकारी दे रहे हैं। संस्कृत के विद्यार्थियों से रूबरू हुए पीएम मोदी। मोदी यहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही पीएम तुलसी पीठ के जगद्गुरु रामानंदाचार्य का आशीर्वाद लेंगे। साथ ही पीएम मोदी तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज से भी मुलाकात करेंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्य क्ष वीडी शर्मा ने खजुराहो पहुंचने पर मोदी की अगवानी की।