H

आज घोषित हो सकते हैं कांग्रेस के बाकी प्रत्याशी, नए चेहरों को मिल सकता है मौका

By: Ramakant Shukla | Created At: 21 March 2024 06:27 AM


लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस गुरुवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में आयोजित बैठक में मध्यप्रदेश की 18 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। यह बैठक दोपहर बाद होनी है। संभावना जताई जा रही है कि जिस तरह पहली सूची में नए चेहरों को मौका दिया गया है, वैसे ही इसमें भी कुछ सीटों पर नए चेहरे आगे किए जा सकते हैं। कुछ सीटों पर विधायक तो कुछ पर पूर्व विधायकों पर भी पार्टी दांव लगा सकती है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस गुरुवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में आयोजित बैठक में मध्यप्रदेश की 18 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। यह बैठक दोपहर बाद होनी है।

दिल्ली में CEC की बैठक

संभावना जताई जा रही है कि जिस तरह पहली सूची में नए चेहरों को मौका दिया गया है, वैसे ही इसमें भी कुछ सीटों पर नए चेहरे आगे किए जा सकते हैं। कुछ सीटों पर विधायक तो कुछ पर पूर्व विधायकों पर भी पार्टी दांव लगा सकती है।

आज तय होंगे MP कांग्रेस के 18 लोकसभा उम्मीदवार

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की कुल 29 लोकसभा सीटों में अब तक 10 सीटों पर ही कांग्रेस अपने प्रत्यााशी घोषित कर पाई है। वहीं खजुराहो लोकसभा सीट समझौते के तहत समाजवादी पार्टी को दी गई है। आज पहले चरण के लोकसभा चुनाव में शामिल बालाघाट, जबलपुर और शहडोल के साथ अन्य सीटों के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जा सकते हैं। उल्लेाखनीय है कि कांग्रेस प्रत्याशी चयन को लेकर मंगलवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी थी। इसमें भाग लेने के लिए मध्येप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और समिति के एक सदस्य ओंमकार सिंह मरकाम भी दिल्ली पहुंचे थे।