H

भारतीयों की दिलेरी देखिए, 'INS सुमित्रा' ने समुद्री लुटेरों से बचा लिए 19 पाकिस्तानी

By: Sanjay Purohit | Created At: 30 January 2024 07:46 AM


INS सुमित्रा ने समुंदर में कार्रवाई कर 19 पाकिस्तानी नाविकों को छुड़ाया

bannerAds Img
भारतीय नौसेना ने समुंदर में आज 19 पाकिस्तानी नाविकों को सोमाली डाकुओं के चुंगल से बचा लिया। जैसे ही नौसेना को संदेश मिला उसने तुरंत कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी लोगों को बचा लिया। नौसेना ने पूर्वी सोमालिया के पास एक मछली पकड़ने वाली नाव 'अल नईमी सुमित्रा भारतीय नौसेना का स्वदेशी तट रक्षक जहाज है जिसे सोमालिया और अदन की खाड़ी के पूर्व में समुद्री डकैती रोकने और समुद्री सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। 28 जनवरी को, एक ईरानी मछली पकड़ने वाली नाव 'इमान' के अपहरण संदेश मिलने पर जहाज ने तुरंत कार्रवाई की थी। डाकुओं ने चालक दल को बंधक बना लिया था।' और उसके चालक दल को बचाया।

INS सुमित्रा का कमाल

INS सुमित्रा ने महज 36 घंटे के अंदर दो मछली पकड़ने वाली नावों को बचाकर समुंदर में नौसेना का पराक्रम को दुनिया को दिखाय दिया। ये नावें दक्षिणी अरब सागर में, कोच्चि से लगभग 850 किलोमीटर पश्चिम में समुद्री डाकुओं के कब्जे में थीं। इन नावों पर कुल 36 चालक दल थे, जिनमें 17 ईरानी और 19 पाकिस्तानी नागरिक शामिल थे। भारतीय नौसेना ने दिखा दिया कि वो समुद्र में सभी तरह के खतरों से लड़ने के लिए हमेशा तैयार है