H

चुनावी हार के बाद दिनेश लाल यादव ने कहा - जीत के भी यहीं था, हार के भी यहीं रहूंगा...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 07 June 2024 09:48 AM


भोजपुरी अभिनेता निरहुआ ने अपनी दूसरी पोस्ट में मोदी सरकार को जीत की बधाई दी है। तीसरी बार 'नमो सरकार' आने पर खुशी व्यक्त की है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 में भोजपुरी अभिनेता व बीजेपी नेता दिनेश लाल यादव (निरहुआ) जीत का परचम लहराने से चूके। उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट वो अपने नाम नहीं कर सकें। समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव ने आजमगढ़ सीट जीती है। चुनाव में हार के 2 दिन बाद अब दिनेश लाल यादव ( निरहुआ ) ने पहला पोस्ट किया है। इंस्टाग्राम पर दिनेश लाल यादव ने अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इसमें वो आजमगढ़ की जनता से मिल रहे हैं। अभिनेता के हौसले अभी भी बुलंद हैं।

जीत के भी यहीं था, हार के भी यहीं रहूंगा

भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव ( निरहुआ ) ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि, जीत के भी यहीं था, हार के भी यहीं रहूंगा, आजमगढ़ की देव तुल्य जनता का सेवक था और सेवक रहूंगा। वीडियो में निरहुआ ने आजमगढ़ के लोगों के साथ हमेशा रहने की बात कही है। भले वो चुनाव हारे मगर वहां के लोगों का साथ हमेशा निभाएंगे। बीजेपी नेता ने आगे लिखा है कि, आपकी विजय में आपके साथ चला हूं। पराजय में भी आपके साथ चलूंगा। औरों का मैं नहीं कह सकता, मगर मैं हर परिस्थिति में आपके साथ रहूंगा।

निरहुआ ने मोदी सरकार को जीत की बधाई दी

भोजपुरी अभिनेता निरहुआ ने अपनी दूसरी पोस्ट में मोदी सरकार को जीत की बधाई दी है। तीसरी बार 'नमो सरकार' आने पर खुशी व्यक्त की है। आपको बता दें कि, निरहुआ भोजपुरी फिल्मों के बड़े स्टार हैं। वो बिग बॉस 6 में दिखाई दिए थे। स्क्रीन पर उनकी आम्रपाली दुबे संग केमिस्ट्री पसंद की जाती है। अभिनेत्री ने निरहुआ के लिए कैंपेन भी किया था।