H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

CM Ashok Gehlot आज चम्बल रिवर फ्रंट का करेंगे उद्घाटन, कांग्रेस विधायक करेंगे प्रदर्शन, जानें क्या है वजह

By: payal trivedi | Created At: 10 September 2023 10:40 AM


प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का भी जिम्मा संभाल रहे अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) 12 सितम्बर को कोटा आ रहे हैं और कई कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

banner
कोटा: प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का भी जिम्मा संभाल रहे अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) 12 सितम्बर को कोटा आ रहे हैं और कई कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहीं लम्बे समय से अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा करने वाले सांगोद विधायक और पूर्व मंत्री भरत सिंह ने एक पत्र आमजन के नाम लिखा। इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को भी आगाह किया कि वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के चम्बल रिवर फ्रंट के दौरान कोटा आने पर वह अपने घर के सामने यानी गुमानपुरा मुख्य बाजार में रावण के पुतले का दहन करेंगे और गृह मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाएंगे।

भरत सिंह ने अपने पत्र में क्या लिखा?

भरत सिंह ने अपने पत्र में लिखा कि वह समय (CM Ashok Gehlot) आ गया है जिसका हमें इंतजार था। मुख्यमंत्री का कोटा आने का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। मुख्यमंत्री 12 सितंबर 2023 को 4 बजे रिवरफ्रंट का उद्घाटन करेंगे। 12 सितंबर 2023 को ही हम शाम 3 से 5 बजे तक प्रदर्शन करेंगे। कोटा में मेरे निवास के सामने गुमानपुरा मुख्य बाजार में 4 बजे रावण के पुतले का दहन करेंगे। गृहमंत्री खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया को भ्रष्टाचार व आपराधिक प्रकरण में संरक्षण प्रदान करने पर गृह मंत्री का विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

कोटा में शाम 3 से 5 बजे तक चलेगा प्रदर्शन

जिला कलेक्टर व संभागीय आयुक्त कोटा द्वारा ग्राम खान की झोपड़ियों को कोटा (CM Ashok Gehlot) में मिलाने की सहमति प्रकट करने के बाद भी मुख्यमंत्री द्वारा खान की झोपड़ियों गांव को जानबूझकर कोटा जिले में शामिल नहीं कर सके। उन्होंने आगे कहा कि भाया को भ्रष्टाचार व अवैध खनन करने की खुली छूट प्रदान करने पर हम विरोध प्रकट करेंगे। उन्होंने पत्र में लिखा कि इस प्रदर्शन में भीड़ लाने की आवश्यकता नहीं है। यह कार्यक्रम मुख्य बाजार गुमानपुरा, कोटा में समय शाम 3 से 5 बजे तक चलेगा। इस प्रदर्शन कार्यक्रम में वही कार्यकर्ता भाग लेवें जो सच्चाई के लिए दबंगता के साथ गृह मंत्री मुर्दाबाद का नारा लगा सकें।