H

सपा प्रमुख अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव !

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 02 April 2024 05:19 AM


कन्नौज सीट से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरों पर ब्रेक लग गया है। इस सीट से सपा प्रमुख अपने भतीजे तेज प्रताप सिंह यादव को चुनाव लड़ा सकते हैं।

bannerAds Img
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। यूपी की कन्नौज सीट से सपा प्रमुख भतीजे तेज प्रताप सिंह यादव को चुनाव लड़ा सकते हैं। लेकिन, इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। आज यानी की मंगलवार को पूर्व सीएम अखिलेश यादव कन्नौज में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति करेंगे।

अखिलेश नहीं लड़ेगे चुनाव

कन्नौज सीट से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरों पर ब्रेक लग गया है। इस सीट से सपा प्रमुख अपने भतीजे तेज प्रताप सिंह यादव को चुनाव लड़ा सकते हैं। आपको बता दें कि, कन्नौज लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी की मजबूत सीट मानी जाती है। अखिलेश यादव ने आज यानी की मंगलवार को पार्टी की बड़ी बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रत्याशी का नाम तय किया जाएगा।

नहीं मानें आजम खान ?

पार्टी में सूत्रों के मुताबिक, सपा प्रमुख अखिलेश यादव की कन्नौज और आजमगढ़ दोनों जगह से चुनाव लड़ने की तैयारी थी। लेकिन, आजमगढ़ से सपा प्रमुख ने धर्मेंद्र यादव और मैनपुरी से पत्नी डिंपल यादव को मैदान में पहले ही उतार दिया है। पार्टी नेताओं के अनुसार, अखिलेश का मानना था कि, तेज प्रताप यादव को रामपुर से लड़ाया जाए। लेकिन, समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान इस पर राजी नहीं हुए।

कन्नौज से तेज प्रताप को चुनाव लड़ा सकती है सपा

सूत्रों के अनुसार, सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। सपा प्रमुख का पूरा फोकस पार्टी को अधिकतम सीटों पर जीत दर्ज कराना है। अखिलेश यादव ने पार्टी में करीबी नेताओं से चर्चा करके चुनाव नहीं लड़ने के संकेत भी दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, कन्नौज की पार्टी यूनिट के साथ बैठक करके अखिलेश अपने भतीजे तेज प्रताप के नाम पर अपने नेताओं को समझाएंगे।