H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

UP NEWS: लड़कियों से छेड़छाड़ की तो अगले चौराहे पर यमराज करेगा इंतजार - सीएम योगी की मनचलों को चेतावनी

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 18 September 2023 10:06 AM


पुलिस अधीक्षक अजीत सिन्हा ने बताया कि, हमें पहले सूचना मिली थी कि, लड़की की मौत दुर्घटना में हुई है। हालांकि, आगे की जांच में पता चला कि, बदमाशों ने उसका उसका दुपट्टा खींचने से यह हादसा हुआ।

banner
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, किसी को भी व्यवस्था को बाधित करने के लिए कानून का दुरुपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाए। उन्होंने कहा कि, कानून सुरक्षा के लिए है और अगर किसी ने बहन-बेटी को परेशान करने जैसा अपराध किया है, तो 'यमराज' अगले चौराहे पर उसका इंतजार कर रहे होंगे। उसे यमराज के यहां भेजने से कोई रोक नहीं पाएगा।

सड़क पर गिरकर छात्रा की मौत

आपको बता दें कि, सीएम योगी की यह टिप्पणी अंबेडकर नगर में छेड़छाड़ के दौरान दुपट्टा खींच लिए जाने से सड़क पर गिरी एक 11वीं की छात्रा की बाइक की चपेट में आने से हुई मौत के बाद आई है। दरअसल, यह वारदात पिछले शुक्रवार को हुई। वहीं इस मामले के 3 आरोपियों को शनिवार की रात गिरफ्तार किया गया। यूपी पुलिस ने दावा किया कि, रविवार को हिरासत से भागने और पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश के बाद हुई मुठभेड़ में 2 आरोपियों को गोली लगी है, जबकि एक का पैर टूट गया है।

युवक ने छात्रा का खींचा दुपट्टा - पुलिस अधीक्षक

वहीं इस मामले को लेकर अंबेडकरनगर के पुलिस अधीक्षक अजीत सिन्हा ने बताया कि, यह घटना शुक्रवार को हुई थी। हमें पहले सूचना मिली थी कि, लड़की की मौत दुर्घटना में हुई है। हालांकि, आगे की जांच में पता चला कि, बदमाशों ने उसका उसका दुपट्टा खींचने से यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि, इसके बाद हमने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सिन्हा ने आगे बताया कि, आरोपियों पर भारतीय दंड विधान की धारा 302 (हत्या) और 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए हमला) के साथ-साथ पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।