Chandrayaan-3 Landing: कांग्रेस नेता का बड़ा - 'चंद्रयान मिशन के वैज्ञानिकों को 17 महीने से नहीं मिली सैलरी'
By: payal trivedi | Created At: 23 August 2023 01:36 PM
चंद्रयान-3 को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Chandrayaan-3 Landing) ने बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि- 'हमें गर्व है कि इसरो के वैज्ञानिक चंद्रमा पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए प्रयास कर रहे हैं।

Bhopal: चंद्रयान-3 को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Chandrayaan-3 Landing) ने बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि- 'हमें गर्व है कि इसरो के वैज्ञानिक चंद्रमा पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए प्रयास कर रहे हैं। हम ईश्वर से उनकी सफलता के लिए प्रार्थना करते हैं लेकिन अखबारों में खबरें हैं कि ऐसा करने वाले वैज्ञानिकों को 17 महीने से वेतन नहीं मिला है। प्रधानमंत्री को इस पर भी ध्यान देना चाहिए।'
पूजा हिरवाडे ने 'नमो नमो भारताम्बे' पर किया भरतनाट्यम
महाराष्ट्र के नागपुर में भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी नर्तक पूजा हिरवाडे ने 'नमो नमो भारताम्बे' और चंद्रयान गान पर भरतनाट्यम प्रस्तुत किया। भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी नर्तक पूजा हिरवाडे ने कहा, "भारत का चंद्रयान-3 आज चंद्रमा (Chandrayaan-3 Landing) पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसलिए इस पल को यादगार बनाने के लिए मैंने चंद्रयान एंथम पर भरतनाट्यम किया। यह संपूर्ण भारत के लिए गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक क्षण है। हम उन सभी वैज्ञानिकों का हृदय से आभार व्यक्त करना चाहते हैं जिनकी कड़ी मेहनत से आज यह संभव हो पाया है।"
एमपी के सभी स्कूलों में लाइव दिखाई जाएगी चंद्रयान-3 की लैंडिंग
मध्य प्रदेश में चंद्रयान-3 की लैंडिंग सभी स्कूलों में लाइव दिखाई जाएगी। आज शाम 5.30 से 6.30 तक लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई जाएगी। सरकार की ओर से सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए गए। जो छात्र लाइव न देख पाएं उनको अगले दिन 24 अगस्त को रिकॉर्डिंग दिखाई जाएगी।