H

Rajasthan Politics: राजस्थान में ED के एक्शन पर ये क्या बोल गए सीएम अशोक गहलोत बोले, वैभव गहलोत को लेकर कही ये बात

By: payal trivedi | Created At: 29 October 2023 02:02 PM


राजस्थान में कांग्रेस नेताओं (Rajasthan Politics) पर केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया सामने आई है।

banner
Jaipur: राजस्थान में कांग्रेस नेताओं (Rajasthan Politics) पर केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम गहलोत ने आज मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी ईडी की प्रवक्ता बन गई है। इसके अलावा उन्होंने उनके बेटे वैभव गहलोत को ईडी के नोटिस भेजे जाने पर भी बयान दिया।

'ईडी की प्रवक्ता बनी बीजेपी'

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "ईडी अभी तक प्रेस नोट जारी नहीं कर रही है, कि हमने अमुक व्यक्ति के घर क्यों छापा किया? वहां से क्या बरामद हुआ? कितना कैश मिला? इसकी जानकारी जारी नहीं होती है ना ही वे प्रेस से बात करते हैं। बात भाजपा कर रही है। भाजपा ईडी की प्रवक्ता बन गई है। हमारे प्रदेश कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के यहां पर बिना किसी कारण के छापा किया गया। इन्हें पूरा देश देख रहा है, देश इन्हें माफ नहीं करेगा।"

कई कांग्रेस नेता रडार पर

बता दें कि पिछले कुछ दिन से कांग्रेस के कई नेता केंद्रीय एजेंसियों (Rajasthan Politics) की रडार पर हैं। जहां हाल ही में ईडी ने राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर छापेमारी की और सीएम गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को समन भेजा था, वहीं आज गहलोत सरकार में सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के कार्यालयों पर छापा पड़ गया। उदयलाल आंजना का उदयपुर शहर के फतहपुरा एरिया में चेतक इंटर प्राइजेज नाम से कार्यालय है। शाम को वाहनों में सवार अधिकारियों की टीम वहां पहुंची तो हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस भी तैनात की गई। टीम अंदर पहुंची और अपनी जांच शुरू की है।