H

Salman Khan Firing Case: सलमान खान ही नहीं दो और अभिनेता थे हमलावरों के निशाने पर, ये था पूरा प्लान

By: payal trivedi | Created At: 09 May 2024 04:15 AM


बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर पर हुई फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद उसने कई राज खोले हैं।

bannerAds Img
Mumbai: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर (Salman Khan Firing Case) पर हुई फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद उसने कई राज खोले हैं।

दो और अभिनेताओं की रेकी की

आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने बताया कि उसने सलमान खान के घर के अलावा दो अन्य अभिनेताओं के घर के बाहर भी रेकी की थी। उसने सलमान खान के घर का वीडियो शूट किया फिर उसे गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को भेजा था।

क्राइम ब्रांच कर रही जांच

वहीं, निशानेबाज पाल और गुप्ता को गोलीबारी (Salman Khan Firing Case) को अंजाम देने के बारे में पता नहीं था, जब तक कि बिश्नोई ने उन्हें ऐसा करने को नहीं कहा। मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि दो और अभिनेताओं के घरों के बाहर रेकी करने को लेकर भी आगे की जांच जारी है।