H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

UP के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा बयान, बोले - घोसी उपचुनाव में हिंसा करना चाहती है समाजवादी पार्टी

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 03 September 2023 01:06 PM


ब्रजेश पाठक ने कहा कि, निर्वाचन आयोग से मिलकर बताएंगे कि, कैसे चुनाव जीतने के लिए समाजवादी पार्टी गुंडागर्दी पर उतारू है।

banner
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में घोसी विधानसभा पर होने वाले उप चुनाव को लेकर राजनीति गर्म है। घोसी सीट पर जीत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोक दी है। इस बीच उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सपा पर बड़ा आरोप लगाया है। बीजेपी नेता ने दावा करते हुए कहा कि, घोसी विधानसभा में समाजवादी पार्टी हिंसा करवा सकती है। वहां बड़ी संख्या में अराजकतत्व आ चुके हैं।

सपा बूथ कैप्चरिंग की तैयारी कर रही है

यूपी के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आरोप लगाया कि, 2 सितम्बर की शाम सपा के प्रत्याशी सुधाकर सिंह के बेटे ने कुर्थीजाफरपुर में एक आरक्षी को फोन कर चौकी इंचार्ज को देख लेने की धमकी दिया और कहा कि, तुमको हटवा देंगे। वही इस मामले को लेकर बीजेपी नेता ने कहा कि, उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है, लेकिन सपा माहौल को बिगाड़ना चाहती है और बूथ कैप्चरिंग की तैयारी कर रही है।

निर्वाचन आयोग से करेंगे शिकायत

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता ब्रजेश पाठक ने कहा कि, निर्वाचन आयोग से मिलकर बताएंगे कि, कैसे चुनाव जीतने के लिए समाजवादी पार्टी गुंडागर्दी पर उतारू है। यूपी के डिप्टी सीएम पाठक ने आगे आरोप लगाया है कि, सपा के लोग पैसा बांट रहे है। आपको बता दें कि, घोसी में 5 सितम्बर को मतदान होना है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने पूरा जोर लगा दिया है।