H

पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में गरजे पीएम मोदी, बोले - TMC के संरक्षण में यहां घुसपैठिए फल-फूल रहे…

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 12 May 2024 10:00 AM


प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, यहां की तस्वीर बता रही है कि, बंगाल में इस बार एक अलग माहौल है। कुछ अलग होने जा रहा है।

bannerAds Img
देश में चुनावी माहौल चल रहा है। तमाम दलों के नेता चुनाव प्रचार में पूरी ताकत के साथ जुटे हुए हैं। इसी के साथ ही राजनीतिक दलों के नेताओं के द्वारा एक -दूसरे पर जमकर निशाने साध रहे हैं। वहीं पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

बंगाल में TMC सरकार राम का नाम नहीं लेने देती है

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे TMC पर हमला बोलते हुए कहा कि, एक समय था जब बंगाल घुसपैठियों के खिलाफ क्रांति किया करता था। लेकिन आज TMC के संरक्षण में यहां घुसपैठिए फल-फूल रहे हैं। आज स्थिति यह है कि बंगाल में अपनी आस्था का पालन करना भी गुनाह हो गया है। पीएम ने आगे कहा कि, बंगाल में TMC सरकार राम का नाम नहीं लेने देती है।

बंगाल में इस बार एक अलग माहौल है

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, यहां की तस्वीर बता रही है कि, बंगाल में इस बार एक अलग माहौल है। कुछ अलग होने जा रहा है। पश्चिम बंगाल मोदी के मिशन पूर्वी भारत का बहुत महत्वपूर्ण राज्य है। आजादी के 50 साल तक कांग्रेस के परिवार ने ही सरकारें चलाई लेकिन कांग्रेस शासन में पूर्वी भारत को सिर्फ गरीबी मिली, सिर्फ पलायन मिला।

कांग्रेस शासन में पूर्वी भारत को सिर्फ गरीबी और पलायन मिला

देश के मुखिया ने कहा कि, देश की आजादी के बाद 50 वर्ष तक कांग्रेस के परिवार ने ही सरकारें चलाईं। लेकिन कांग्रेस शासन में पूर्वी भारत को सिर्फ गरीबी और पलायन मिला। पश्चिम बंगाल हो, बिहार हो, झारखंड हो, ओडिशा हो, आंध्र प्रदेश हो कांग्रेस और इंडी गठबंधन के घटक दलों ने पूर्वी भारत को पिछड़ा ही छोड़ दिया। पीएम ने कहा कि, 2014 में आपने मोदी को मौका दिया। मोदी ने ठाना है कि, वो देश के पूर्वी हिस्से को विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनाएगा।