CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के फोन को हैक करने की कोशिश की गई है। इसकी जानकारी देते हुए TS सिंहदेव ने भाजपा पर तंज कसा है. दरअसल ये खुलासा i Phone की तरफ से आये अलर्ट मैसेज से हुआ है। इस अलर्ट में उन्हें चेतावनी दी गई है कि सरकार उनके फोन और ईमेल को हैक करने की कोशिश कर रही है. हालांकि, सरकारी सूत्रों का दावा है कि ये मेल एल्गोरिदम की खराबी के चलते आए हैं। आईफोन की तरफ से आये अलर्ट मैसेज के मुताबिक उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को एप्पल iPhone की ओर से मिला सुरक्षा संबंधित ईमेल, आईफोन में डिजिटल खतरे का अंदेशा जताया गया है। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने इसे निजता में सेंध बताया है। यदि कोई घटना हुई तो यह डिजिटल सुरक्षा प्रणाली पर प्रश्नचिन्ह होगा।
उप मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट
उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने ट्वीट कर कहा है, ये सियासत है कि लानत है सियासत पे ‘सदा’, ख़ुद हैं मुजरिम बने क़ानून बनाने वाले। जन प्रतिनिधियों की जासूसी? राजनीतिक युद्ध के मैदान में विपक्षी दलों के गठबंधन को हराने में असमर्थ भाजपा नेतृत्व डरा हुआ है और हमारे खिलाफ गलत तरीकों का इस्तेमाल कर रहा है। इसे बिल्कुल स्पष्ट कर दिया जाए, इस तरह की चालें कमजोरों और भ्रष्टों को डरा सकती हैं. हम भाजपा के हर गलत काम को चुनौती देना जारी रखेंगे।
Read More: CG NEWS : गोरेलाल बर्मन का कांग्रेस से बगावत ने जनता कांग्रेस के लिए खोल दिया जीत का रास्ता?