H

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले - जो अच्छा काम करता है उसे कभी सम्मान नहीं मिलता और जो..

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 07 February 2024 08:13 AM


नितिन गडकरी ने कहा कि, हमारी बहसों और चर्चाओं में मतभेद हमारी समस्या नहीं है, हमारी समस्या विचारों की कमी है।

bannerAds Img
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, अच्छे काम करने वाले को कभी सम्मान नहीं मिलता है। अब आप जानना भी चाहेंगे कि, उन्होंने आखिर ऐसा क्यों कहा है। दरअसल बीजेपी नेता ने अवसरवादी नेताओं को सत्ताधारी दल से जुड़े रहने की इच्छा पर चिंता जताई और कहा कि, विचारधारा में गिरावट लोकतंत्र के लिए अच्छी बात नहीं है। गडकरी ने आगे कहा कि, ऐसे भी कई नेता हैं जो अपनी विचारधारा पर दृढ़ हैं, लेकिन उनकी संख्या धीरे-धीरे कम होती जा रही है, यह देखकर चिंता होती है।

जो अच्छा काम करता है उसे कभी सम्मान नहीं मिलता

नितिन गडकरी एक मीडिया समूह द्वारा सांसदों को उनके योगदान के लिए पुरस्कार देने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम के दौरान बीजेपी नेता ने कहा कि, हमारी बहसों और चर्चाओं में मतभेद हमारी समस्या नहीं है, हमारी समस्या विचारों की कमी है। इसके साथ ही गडकरी ने आगे अपने संबोधन में बिना नाम लिए कहा कि, मैं हमेशा मजाक में कहता हूं कि, चाहे किसी भी पार्टी की सरकार हो, एक बात तय है कि, जो अच्छा काम करता है उसे कभी सम्मान नहीं मिलता और जो बुरा काम करता है, उसे कभी सजा नहीं मिलती।

नितिन गडकरी ने लालू यादव की तारीफ की

बीजेपी के दिग्गज नेता नितिन गडकरी ने आगे अपने संबोधन में बिहार के पूर्व सीएम व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बोलने की कला की तारीफ की। गडकरी ने कहा कि, उन्होंने पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस के व्यवहार, सादगी और व्यक्तित्व से काफी कुछ सीखा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, अटल बिहारी वाजपेयी के बाद मैं जिस व्यक्ति से सबसे ज्यादा प्रभावित था, वह जॉर्ज फर्नांडिस थे।