H

'रविवार की जगह झारखंड में कर दी गई शुक्रवार को छुट्टी', लव जिहाद की बात कर जमकर बरसे पीएम मोदी

By: Ramakant Shukla | Created At: 28 May 2024 09:59 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोगों को लूट रहे हैं। राज्य में इतने खूबसूरत पहाड़ है, लेकिन झारखंड की चर्चा नोटों के पहाड़ के लिए हो रही है। उन्होंने इस दौरान दावा किया कि कांग्रेस और जेएमएम को सिर्फ अपने वोटबैंक की पड़ी हुई है।

bannerAds Img

'रविवार की जगह झारखंड में कर दी गई शुक्रवार को छुट्टी'

पीएम मोदी ने झारखंड के दुमका में चुनावी रैली के दौरान जेएमएम पर हमला करते हुए कहा, "मुझे मेरे एक साथी बता रहे थे कि लव जिहाद शब्द पहली बार झारखंड में आया. हमारे देश में रविवार को छुट्टी होती है। जब अंग्रेज यहां राज करते थे तो ईसाई समाज छुट्टी (रविवार को) मनाता है, ये परंपरा तब से शुरू हुई। रविवार हिंदुओं से जुड़ा नहीं है, ईसाई समाज से जुड़ा है। 200-300 साल से यह चल रहा है। अब इन्होंने एक जिले में रविवार की छुट्टी पर ताले लगवा दिए, बोले शुक्रवार की छुट्टी होगी अब ईसाइयों से भी झगड़ा। ये क्या चल रहा है?"