H

मोदी कैबिनेट 3.0 में ललन सिंह शामिल, मंत्री पद की ली शपथ...

By: Richa Gupta | Created At: 09 June 2024 03:49 PM


राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी नई सरकार में जदयू कोटे से मंत्री पद दिया गया है। ललन सिंह, जो नीतीश कुमार के खासमखास माने जाते हैं, उन्होंने बिहार सरकार में मंत्री से लेकर जदयू के प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष तक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।

bannerAds Img
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी नई सरकार में जदयू कोटे से राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को मंत्री बनाया गया है। आपको बता दें कि, ललन सिंह बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं और उनकी राजनीतिक यात्रा नीतीश कुमार के साथ लंबे समय से जुड़ी हुई है। राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी नई सरकार में जदयू कोटे से मंत्री पद दिया गया है। ललन सिंह, जो नीतीश कुमार के खासमखास माने जाते हैं, उन्होंने बिहार सरकार में मंत्री से लेकर जदयू के प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष तक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। उनकी और नीतीश कुमार की दोस्ती 1980 से है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा आम रही है कि एक समय दोनों एक साथ घूमा करते थे। हालांकि, दोनों के बीच एक बार विवाद भी हुआ था।

Read More: बिहार को मिले 4 कैबिनेट मंत्री: मांझी, गिरिराज, ललन सिंह और चिराग पासवान ने ली शपथ...

आरसीपी से हुआ था विवाद

मंत्री बनने के लिए आरसीपी से हुआ था विवाद। ललन सिंह का आरसीपी सिंह के साथ विवाद भी काफी चर्चा में रहा। 2019 में जब नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार हुआ, तब आरसीपी सिंह बिना नीतीश कुमार की सहमति के मंत्री बन गए थे। जबकि ललन सिंह भी मंत्री बनने की दौड़ में थे। इसके बाद ललन सिंह और आरसीपी सिंह के बीच 36 का आंकड़ा हो गया। आरसीपी सिंह को जदयू से बाहर करने में ललन सिंह की बड़ी भूमिका रही। जब आरसीपी सिंह बीजेपी में शामिल हुए, तो ललन सिंह ने उन पर बीजेपी का एजेंट होने का आरोप लगा रहे थे।