H

आज कोहरा, कल से फिर बूंदाबांदी... दिल्ली-NCR में बदल गया है मौसम का मिजाज

By: Sanjay Purohit | Created At: 02 February 2024 08:03 AM


दिल्ली-एनसीआर में दो दिनों की अच्छी बारिश से मौसम बदल गया है। बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अभी 3 और 4 फरवरी को भी बारिश की संभावना जताई है।

bannerAds Img
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। दो दिन की बारिश से जहां एक ओर जहां पारा लुढ़क गया, तो वहीं दूसरी ओर हवा भी साफ हो गई। फरवरी की शुरुआत में ही पूरे माह में होने वाली सामान्य बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी 3 और 4 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है। इसके बाद 5 फरवरी से ठंड और कोहरा बढ़ सकता है।

तापमान में उतार चड़ाव का दौर

पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह मध्यम से घना कोहरा रह सकता है। कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। इसके बाद 3 और 4 फरवरी को बारिश वापसी करेगी। 3 फरवरी की शाम को बूंदाबांदी शुरू होगी। इसके बाद 4 फरवरी तक रुक रुककर हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री रह सकता है। वहीं, 5 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 6 और 7 फरवरी को आसमान साफ रहेगा। 5 से 7 फरवरी के बीच हल्के से मध्यम कोहरा सुबह के समय रह सकता है।