H

वायनाड सीट से राहुल गांधी और एनी राजा ने किया नामांकन, गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी की बारी

By: Ramakant Shukla | Created At: 03 April 2024 08:40 AM

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केरल की वायनाड सीट से नामांकन दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने बहन प्रियंका गांधी के साथ रोड शो किया। वायनाड सीट में राहुल के खिलाफ I.N.D.I.A. में शामिल CPI की एनी राजा चुनाव लड़ रही हैं। एनी राजा ने भी बुधवार को रोड शो करने के बाद अपना नामांकन दाखिल कर दिया। वहीं, भाजपा ने राहुल के खिलाफ के. सुरेंद्रन को मैदान में उतारा है।

bannerAds Img

एनी राजा ने नामांकन दाखिल किया

अगले दिन यानी 4 अप्रैल को वायनाड से भाजपा प्रत्याशी के. सुरेंद्रन का नामांकन होगा। खास बात यह है कि इसके लिए भाजपा ने विशेष रूप से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को वायनाड भेजा है। नामांकन के बाद स्मृति ईरानी का रोड शो भी होगा।