H

मप्र मे गब्बर गैंग का अंत वोट की चोट से जनता करने वाली हैं- कांग्रेस नेता सुरजेवाला

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 03 November 2023 02:50 PM


सुरजेवाला ने कहा कि, जब इस पटवारी भर्ती घोटाले की जानकारी 4 अप्रैल 2023 में ही मिल गई थी तो फिर इसके बावजूद 25 अप्रैल को परीक्षा क्यों कराई गई।

banner
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का जब से बिगुल बजा है, तब से लगातार कांग्रेस घोटालों का आरोप लगाते हुए भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरती हुई नजर आ रही है। बीते दिनों पटवारी भर्ती घोटाले मामले के संदर्भ में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने आज यानी की शुक्रवार को प्रेस वार्ता आयोजित करते हुए ग्वालियर क्राइम ब्रांच की एक FIR की कॉपी पेश करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल पूछे।

घोटालों की कांग्रेस सरकार जांच करायेगी

एमपी कांग्रेस प्रभारी सुरजेवाला ने कहा कि, जब इस पटवारी भर्ती घोटाले की जानकारी 4 अप्रैल 2023 में ही मिल गई थी तो फिर इसके बावजूद 25 अप्रैल को परीक्षा क्यों कराई गई। इसके साथ ही साथ कांग्रेस नेता ने आगे सीएम शिवराज सिंह और राज्य की बीजेपी सरकार पर इस घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रभारी ने आगे यह आश्वासन दिया की आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इस घोटाले की पूर्ण रूप से जांच की जायेगी, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भी जांच करवाई जाएगी।

गब्बर गैंग का अंत जनता करेगी

इसके अलावा कुछ दिनों से प्रदेश में शोले फिल्म के मुख्य किरदारों को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। जिसके साथ आज एमपी कांग्रेस प्रभारी सुरजेवाला ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा है कि, बीजेपी की सरकार गब्बर गैंग है और इनका अंत जनता करेगी।