H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

फेक ट्वीट को लेकर बढ़ सकती हैं दिग्विजय सिंह की मुश्किलें, बीजेपी लेगी लीगल एक्शन

By: Richa Gupta | Created At: 30 August 2023 11:37 AM


मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर मुश्किलों में फंस सकते हैं। दमोह में जैन तीर्थ स्थली कुंडलपुर को लेकर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया था।

banner
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर मुश्किलों में फंस सकते हैं। अपने एक ट्वीट को लेकर दिग्विजय सिंह बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं। दमोह में जैन तीर्थ स्थली कुंडलपुर को लेकर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया था। इसके बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि बीजेपी दिग्विजय सिंह पर लीगल एक्शन लेगी। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह ने प्रदेश में भ्रामक जानकारी फैलाने और लोगों को भड़काने का काम किया है। वीडी शर्मा का आरोप है कि दिग्विजय सिंह हमेशा से ऐसे काम करते आए हैं और 2003 के पहले भी दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश में दंगा भड़काया था। भ्रामक जानकारी फैलाने को लेकर BJP की लीगल टीम इसकी पूरी जांच कर रही है।

शर्म आनी चाहिए

दिग्विजय सिंह एक पूर्व मुख्यमंत्री है उनको शर्म आनी चाहिए। पहले फेक ट्वीट करो फिर डिलीट कर दिया तुमने दंगा भड़काया था और मध्य प्रदेश के अंदर क्या किया था ये तो है सब जानते हैं। इनके खिलाफ कडी कानूनी कार्रवाई होगी। हम इस पर लीगल एक्शन लेंगे मैंने अपनी लीगल टीम से बात की है। ऐसे दंगा भड़काने वालों को हम जेल के पीछे भिजवा कर रहेंगे।

क्या है मामला

दरअसल, 27 अगस्त को दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में आरोप लगाया कि 'आचार्य श्री विद्या सागर महाराज जी द्वारा पल्लवित, देश के सबसे भव्य मंदिरों में से एक, श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर परिसर में, कल रात से बजरंग दल के कथित असामाजिक तत्व शिवजी की पिंडी रख उत्पात शुरू कर चुके हैं। स्थिति कभी भी गंभीर मोड़ ले सकती है। यह गंभीर विषय है। प्रशासन तत्काल कार्रवाई करे।' स्थानीय प्रशासन ने तुरंत मामले की जांच के लिए एसडीएम और एसडीओपी को कुंडलपुर भेजा। इसके बाद दमोह एसपी के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से बताया गया कि एसडीएम और एसडीओ पुलिस ने कुंडलपुर का निरीक्षण किय। कुंडलपुर संबंधी यह जानकारी पूर्णतः भ्रामक और तथ्यहीन है।

Read More: पीएम मोदी ने देश की बहनों को राखी का अद्भुत उपहार दिया- सीएम शिवराज