H

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए मुजफ्फरपुर सांसद अजय निषाद, टिकट कटने से थे नाराज

By: Ramakant Shukla | Created At: 02 April 2024 07:11 AM

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग में चंद दिन बचे हैं। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। एक तरफ भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए है, तो दूसरी ओर कांग्रेस की अगुवाई में इंडी गंठबंधन है। इसके अलावा कुछ दलों का तीसरा धड़ा भी मैदान में है।

bannerAds Img

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए मुजफ्फरपुर सांसद अजय निषाद

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में भाजपा को झटका लगा है। दो बार के सांसद अजय निषाद ने भाजपा छोड़, कांग्रेस का दामन थाम लिया है। अजय निषाद मुजफ्फरपुर से दो बार के सांसद थे, लेकिन इस बार पार्टी ने टिकट काट दिया था। इससे वे नाराज चल रहे थे।