‘मैं गारंटी दे रहा हूं, हम 2024 में भाजपा को हरा देंगे’, राहुल गांधी ने किया जीत का दावा
By: Ramakant Shukla | Created At: 25 August 2023 12:54 PM
भारत में 18वीं लोकसभा के सदस्यों के चुनाव के लिए अप्रैल और मई 2024 तक लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद है। लोकसभा चुनाव को अब बमुश्किल 6-7 महीने ही बचे हैं। 2024 के चुनाव में किसकी सरकार बनेगी इस पर सबकी नजर है। मोदी सरकार जहां तीसरी बार सत्ता में आने का दावा कर चुकी है वहीं, विपक्षी पार्टियों के मेल से बना I.N.D.I.A गठबंधन भी जीत का सपना देख रहा है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान सामने आया है।

राहुल गांधी ने किया जीत का दावा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा को हरा देगी। यह भी दावा किया गया कि आने वाले दिनों में चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस जीत हासिल करेगी। वह अपने लंबे लद्दाख दौरे के दौरान वीरवार को कारगिल में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।