H

पीएम मोदी बोले - बीजेपी के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई है ओडिशा की जनता

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 11 May 2024 05:03 AM


पीएम मोदी ने कहा कि, जनता ने राज्य में ‘कमल’ खिलाने का मन बना लिया है। प्रदेश की जनता बीजू जनता दल (बीजद) सरकार से कटा हुआ महसूस करती है।

bannerAds Img
देश में लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है। इसी के चलते पूरे देश में प्रचार चल रहा है। इसी क्रम में पीएम मोदी ओडिशा पहुंचे। इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, ओडिशा के लोगों का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गहरा भावनात्मक संबंध है।

जनता ने राज्य में ‘कमल’ खिलाने का मन बना लिया है

पीएम मोदी ने आगे अपने इस संबोधन में कहा कि, जनता ने राज्य में ‘कमल’ खिलाने का मन बना लिया है। पीएम ने यह भी कहा है कि, प्रदेश की जनता बीजू जनता दल (बीजद) सरकार से कटा हुआ महसूस करती है। उन्होंने यहां रोड शो के दौरान कहा कि, भाषाई मतभेदों के बावजूद ओडिशा के लोगों और भारतीय जनता पार्टी के बीच गहरा भावनात्मक संबंध विकसित हुआ है।

लोगों में इतना उत्साह पहले कभी नहीं देखा

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, उन्होंने लोगों में इतना उत्साह और जुनून पहले कभी नहीं देखा। आगे अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, राजाओं और महाराजाओं के दौर में भी शासकों और आम आदमी के बीच कुछ जुड़ाव हुआ करता था लेकिन अब ओडिशा में इसकी भारी कमी है।