H

नहीं पूरा होगा बीजेपी का 400 सीटें लाने का सपना - राज बब्बर

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 14 May 2024 11:25 AM


राज बब्बर ने कहा कि, आम आदमी पार्टी के जुड़ने से उन्हें फायदा मिलेगा क्योंकि अरविंद केजरीवाल बड़े नेता हैं।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान सोमवार को संपन्न होने के साथ ही बचे हुए तीन चरणों के लिए सियासी दलों ने जोर लगाना शुरू कर दिया है। 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने हरियाणा की गुरुग्राम लोकसभा सीट से फिल्म अभिनेता राज बब्बर को चुनावी रण में उतारा है। इंडी गठबंधन को उम्मीद है कि, बब्बर इस बार गुरुग्राम का रण जीतने में कामयाब होंगे। इस बीच राज बब्बर ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर वोटो का ध्रुवीकरण का आरोप लगाया है।

यहां कोई भी ध्रुवीकरण नहीं होगा

गुरुग्राम लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर अपनी रैलियों में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि, आप दूरदराज के लोगों से अगर पूछेंगे तो उन्हें यहां के संसद का चहेरा भी पता नहीं होगा। क्या गुरुग्राम में भी वोटो का ध्रुवीकरण हो रहा है के सवाल पर राज बब्बर ने कहा कि, कोई भी ध्रुवीकरण नहीं होगा। यहां की जनता अपने मुद्दों पर अपने सांसद का चुनाव कर रही है।

नहीं पूरा होगा 400 सीटें लाने का सपना

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 में 400 सीटें हासिल करने का दावा कर रही है, इस पर गुरुग्राम लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर ने कहा कि, उन्हें कम से कम अपने आकंड़ों को सही करना चाहिए। 400 का एक नारा है, एक सपना है, जो किसी भी हालात में पूरा नहीं होगा। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, आम आदमी पार्टी के जुड़ने से उन्हें फायदा मिलेगा क्योंकि अरविंद केजरीवाल बड़े नेता हैं।