H

खजुराहो लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने मीरा दीपक यादव को प्रत्याशी बनाया

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 02 April 2024 04:59 AM


समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट से झांसी के गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव की पत्नी मीरा दीपक यादव को प्रत्याशी बनाया है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव-प्रचार शरू कर दिया है। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट से झांसी के गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव की पत्नी मीरा दीपक यादव को प्रत्याशी बनाया है। आपको बता दें कि, इसके पहले सपा ने इस सीट पर डॉ. मनोज यादव को प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन अब उन्होंने अपना फैसला बदल दिया है। इस नये फैसले के बाद खजुराहो लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई है।

सपा ने बदला अपना प्रत्याशी

इंडिया गठबंधन में एमपी की खजुराहो लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई है। आपको बता दें कि, 2 दिन पहले समाजवादी पार्टी ने इस सीट से डॉ. मनोज यादव को प्रत्याशी घोषित किया था और उन्होंने चुनावी तैयारियां शुरू भी कर दीं थीं। लेकिन, सोमवार की शाम सपा पार्टी ने अपना फैसला बदलते हुए झांसी के गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव की पत्नी मीरा दीपक यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया।

मीरा पहले विधायक रह चुकीं हैं

आपको बता दें कि, मीरा दीपक यादव निवाड़ी से विधायक रह चुकी हैं, जबकि उनके पति दीपनारायण यादव 2 बार गरौठा से विधायक रह चुके हैं। वहीं इसकी जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह भोजला ने बताया है कि, पार्टी की ओर से खजुराहो सीट से मीरा दीपक यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है।