5 दिनों में इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 8 सितंबर से फिर सक्रिय होगा मानसून
By: Ramakant Shukla | Created At: 05 September 2023 01:17 PM
देश के कई हिस्सों में जहां लंबे समय से बारिश नहीं हुई है, वहीं कुछ राज्यों में बारिश का दौर थम नहीं रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बीते 24 घंटे में 20 सेमी बारिश हुई है। वहीं केरल व तेलंगाना में भी 15 सेमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि 7 या 8 सितंबर से एक बार फिर मानसून सक्रिय हो सकता है और आने वाले कुछ दिनों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आने वाले 5 से 6 दिनों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मछुआरों के लिए अगले 5 दिनों का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के पास 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती है। ऐसे में समुद्र किनारे जाने की गलती न करें। मछुआरों को भी समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
IMD के मुताबिक 8 सितंबर के दौरान प्रायद्वीपीय भारत, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में सक्रिय मानसून की स्थिति जारी रहने की संभावना है। ओडिशा में 5 सितंबर को भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश में आज बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।
हिमाचल में येलो अलर्ट अलर्ट
उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। फिलहाल मौसम साफ है, लेकिन आंशिक बादल छाने के कारण फिर राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, कुमाऊं के बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ अन्य क्षेत्रों में गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश की तो यहां बारिश का दौर अभी भी जारी है। राज्य में 7 जिलों के लिए IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। 8 सितंबर तक चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, सिरमौर, सोलन, शिमला और मंडी में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।